फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री बोले, स्कॉर्पीन पनडुब्बी दस्तावेज लीक से देश को कोई खतरा नहीं

Sat, 27 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि स्कॉर्पीन पनडुब्बी से संबंधित लीक दस्तावेज सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं। आस्ट्रेलिया के अखबार में दो किस्तों में छपी दस्तावेजों को चिंता की बात नहीं, बताते हुए परिकर ने कहा कि इस दिशा में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के मुताबिक लीक दस्तावेज में पनडुब्बी के हथियारों और मारक क्षमता से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को परिकर ने जानकारी दी कि नौसेना इस बात से आश्वस्त है कि इस लीक से कोई खतरा नहीं।

उन्होंने माना कि दस्तावेज लीक तो हुए हैं लेकिन उसमें ऐसा ब्यौरा नहीं जिससे चल रही परियोजना में बदलाव करना पड़े। पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी की निर्माण मझगांव डॉक में चल रहा है जिसे  2017 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लीक भारत से नहीं हुआ

- फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक नौसेना ने परिकर को यह जानकारी भी दी है कि यह लीक भारत से नहीं हुआ है। हालांकि, जिम्मेदारी तय करने के लिए फ्रांस सरकार को पूरे मामले की जांच के लिए कहा गया है।

परिकर ने यह भी साफ किया कि इस लीक से फ्रांस के साथ चल रहे राफेल लड़ाकू विमान के सौदे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नौसेना के मुताबिक लीक हुए यह कागजात 2011 में चोरी हुए थे।

यह जानकारी फ्रांस की साझेदार कंपनी डीसीएनएस की ओर से दी गई है। इन कागजात में परियोजना से संबंधित बहुत पुरानी जानकारियां हैं जिससे इसकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें