युवा गेंदबाज कुलदीप ने दिलीप ट्रॉफी के पहले डे-नाइट मैच में इंडिया रेड का शिकंजा और कस दिया है और इंडिया रेड ने मैच जीत लिया। 497 रनों के पहाड़ का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन की टीम ने कुलदीप यादव के आग घुटने टेक गिए। कुलदीप ने 5 पांच विकेट झटके।
चार दिवसीय डे-नाइट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीन टीम 217 रन बना चुकी थी और अभी उसके 3 विकेट बाकी हैं। कप्तान सुरेश रैना 35 रन बना कर मैदान पर डटे हुए हैं और हार को बचाने के लिए अब भी 280 रनों की दरकार है।
इससे पहले टीम रेड ने अभिनव मुकुंद(169) और सुदीप चैटर्जी (114) के शतकों की बदौलत दूसरी पारी में 486 रन बनाए और ग्रीन को 497 रनों का लक्ष्य दिया। इसके अलावा गुरकीरत सिंह मान ने भी 82 रनों की पारी खेली।