दादरी की अनाज मंडी में नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गांधी के हमलों का जवाब देने के लिए बीजेपी ने पार्टी के बचाव में अपने सीनियर नेताओं को मैदान में उतारा। कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में कभी कालेधन को खत्म करने की कोशिश नहीं की। वित्तमंत्री ने आरोप लगाया कि यूपीए का दोनों कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा, इसीलिए कांग्रेस को नोटबंदी से परेशानी हो रही है।
Corruption scams peaked in Congress period. Given this scandalous record it is uncomfortable with anti-corruption steps: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/9g97WNMyo5
— ANI (@ANI_news) December 13, 2016
जेटली ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तेजी के साथ नोटबंदी की योजना को पूरा कर रही है। अगले तीन सप्ताह में एक बड़ी राशि बाजार में उतारी जाएगी।
वित्तमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि विपक्ष को काला धन के खिलाफ युद्ध में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि आगे चलकर सारे ट्रांजेक्शन डिजिटल होंगे और एक बार ऐसा हो जाने के बाद सभी लोग टैक्स के दायरे में आ जाएंगे।
Future transactions will be substantially digital and once they are substantially digital they get caught in the tax net: FM Jaitley pic.twitter.com/7O85fGIq78
— ANI (@ANI_news) December 13, 2016
जेटली ने कहा कि जो लोग गलत धंधे में लगे है और कैश इकट्ठा कर रहे हैं उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी।