फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: TTD ने गैर हिंदू कर्मचारियों पर शुरू की कार्रवाई; नारा लोकेश बोले- सरकार अपने फैसले पर कायम

Wed, 05 Feb 2025 10:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Andhra Pradesh: तेदेपा के नेता नारा लोकेश ने कहा कि तिरुपति मंदिर बोर्ड के गैर-हिंदू कर्मचारियों को धार्मिक गतिविधियों से बाहर रखने के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा और यह आंध्र प्रदेश सरकार का स्टैंड है।
विज्ञापन
नारा लोकेश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के 18 कर्मचारियों को ‘गैर-हिंदू’ धर्म का पालन करते हुए पाए जाने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, जिसके तहत उन्हें मंदिर निकाय द्वारा आयोजित सभी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंदिर निकाय के अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में हाल ही में एक परिपत्र जारी किया गया है। टीटीडी तिरुपति स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। अधिकारी ने बताया, ‘उन 18 कर्मचारियों को धार्मिक आयोजनों में भाग लेने से रोक दिया गया है। उन्हें टीटीडी के सभी धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। वे भाग नहीं ले सकते।’

इससे पहले नवंबर 2024 में, अध्यक्ष बीआर नायडू की अध्यक्षता वाले टीटीडी बोर्ड ने कहा था कि वह तिरुमाला में काम करने वाले गैर-हिंदुओं पर उचित निर्णय लेने के लिए एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को एक पत्र लिखेंगे। इसके अलावा, टीटीडी के नियमों के अनुसार गैर-हिंदुओं को मंदिर में दर्शन करने से पहले देवता में अपनी आस्था घोषित करनी होती है।
विज्ञापन


गैर-हिंदुओं पर सरकार के फैसले में नहीं होगा बदलाव: नारा लोकेश
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता नारा लोकेश ने बुधवार को कहा कि तिरुपति मंदर बोर्ड के द्वारा गैर-हिंदू कर्मचारियों को धार्मिक गतिविधियों से बाहर रखने के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह आध्र प्रदेश सरकार की स्थिति (स्टैंड) है।
 
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेदेपा के महासचिव लोकेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समर्थन करती है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ खड़ी है। टीटीडी के गैर-हिंदू कर्मचारियों से जुड़े फैसले के बारे में पूछे जाने पर लोकेश ने कहा, इस पर कोई दूसरा विचार नहीं है। हम इस मुद्दे पर चुनावों से पहले ही बात कर चुके हैं और हम इस पर कायम हैं। हम इसे तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। 
 
लोकेश ने यह भी कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस मुद्दे से धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मुसलमानों की मस्जिदों में काम करने की अनुमति नहीं होती, वैसे ही गैर-हिंदू कर्मचारियो को मंदिर की धार्मिक गतिविधियों में शामिल करने पर आपत्ति की जा रही है। इस फैसले के तहत टीटीडी के 19 गैर हिंदू कर्मचारियों को मंदिर की सभी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से बाहर किया गया गया। तेदेपा ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती वाईएस कांग्रेस पार्टी सरकार ने गैर-हिंदू कर्मचारियों को मंदिर बोर्ड में नियुक्त किया, जिससे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची। 

दिल्ली चुनाव और प्रशांत किशोर से मुलाकात पर क्या बोले लोकेश
लोकेश ने दिल्ली चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हर जगह जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है। उन्होंने कुछ एग्जिट पोल का स्वागत किया, जिनमें कहा गया है कि दिल्ली में भाजपा सरकार बना सकती है। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशों से मुलाकात पर लोकेश ने कहा कि वह विभन्न क्षेत्रों के रणनीतिकारों और विशेषज्ञों से मिलते रहते हैं, ताकि फीडबैक हासिल कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि किशोर ने उनकी पार्टी की मदद की है और वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें