फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani: अदाणी परिवार नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं की करेगा मदद, देंगे 10 लाख तक की आर्थिक सहायता

Wed, 05 Feb 2025 09:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले जीत अदाणी ने अपने घर पर 21  दिव्यांग नव-दंपतियों से मुलाकात की और इस पहल की शुरुआत की।
विज्ञापन
दिव्यांगों के साथ जीत अदाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी से पहले, अदाणी परिवार ने 'मंगल सेवा' की घोषणा की है, जिसके तहत नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल के तहत शुरुआत में, हर साल 500 विकलांग महिलाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले जीत अदाणी ने अपने घर पर 21 दिव्यांग नव-दंपतियों से मुलाकात की और इस पहल की शुरुआत की। जीत अदाणी 7 फरवरी 2025 को दिवा शाह से अहमदाबाद, गुजरात में शादी करने जा रहे हैं। गौतम अदाणी ने  एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी खुशी जाहिर की। 

उन्होंने बताया कि उनके बेटे जीत और बहू दिवा एक पुण्य संकल्प के साथ अपना सफर शुरू कर रहे हैं। उन्होंने ‘मंगल सेवा’ के जरिए हर साल 500 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र पहल से कई दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सम्मान और खुशी से भर जाएगा। उन्होंने जीत और दिवा को सेवा मार्ग पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

फिलहाल, जीत अदाणी, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक हैं, जो भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है और 8 एयरपोर्ट का प्रबंधन और विकास कर रही है। इसके अलावा, वह अदाणी ग्रुप के डिफेन्स, पेट्रोकेमिकल्स और कॉपर बिजनेस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। साथ ही, वह समूह के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व भी कर रहे हैं।
उनकी माँ, डॉ. प्रीति अदाणी से प्रेरित होकर, जिन्होंने अदाणी फाउंडेशन को एक छोटे ग्रामीण प्रोजेक्ट से एक वैश्विक सामाजिक परिवर्तन संस्था में बदला, जीत अदाणी भी समाजसेवा में गहरी रुचि रखते हैं। खासतौर पर, वे दिव्यांगों की सहायता के लिए काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें