फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में आयोजित नहीं होगा कोई भी धार्मिक कार्यक्रम

Wed, 06 Jun 2018 07:22 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि 25 जुलाई 2017 से मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कार्यभार संभाला है तब से ही उन्होंने यह आदेश दे दिया था कि सरकारी खर्चे पर राष्ट्रपति भवन में कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया जाएगा। किसी भी धर्म के पर्व पर राष्ट्रपति देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे, लेकिन कर दाताओं के धन का इस्तेमाल राष्ट्रपति भवन में किसी भी धर्म के पर्व को मनाने या आयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। लेकिन इसे सार्वजनिक अब किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार इसका पालन तब से ही हो रहा है। लेकिन राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने मंगलवार को राज्यपालों के सम्मेलन के दौरान निजी बातचीत में कुछ राज्यपालों से इसे साझा किया। साथ ही राज्यपालों को भी सलाह दी है कि संभव हो तो राज्यों के राजभवनों में भी कोई इसका पालन किया जाना चाहिए। यह जानकारी देने वाले सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा कि जनता के करों के पैसे का उपयोग सिर्फ सरकारी और जनता से जुड़े कार्यक्रमों में ही होना चाहिए। राष्ट्रपति कोविंद के इस फैसले का राज्यपालों ने स्वागत किया और इससे सहमति जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें