फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी: चंद्रशेखर को नहीं मिली रैली की इजाजत, 4 जनवरी को होगी सुनवाई

Mon, 31 Dec 2018 12:18 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पुणे पहुंचे थे। शनिवार को उन्हें मुंबई में कथित रूप से हिरासत में ले लिया गया था। आजाद यहां रविवार को एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले थे।

विज्ञापन


हालांकि कार्यक्रम के लिये आयोजकों को अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। उनके समर्थकों ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई के होटल में ‘हिरासत’ में ले लिया गया। हालांकि इस आरोप को पुलिस ने खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने पुणे पुलिस से अगली सुनवाई यानी कि 4 जनवरी, 2019 तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

बता दें कि शुक्रवार को मुंबई पहुंचने पर चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने दिनभर नजरबंद रखा और फिर देर शाम हिरासत में ले लिया था। चंद्रशेखर ने बताया था कि पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उन्हें होटल में नजरबंद रखा और शाम को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत दी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया था कि पुलिस को जब पता चला कि चंद्रशेखर पश्चिमी उपनगर मलाड के मनाली होटल में ठहरे हैं तो सुबह 11 बजे वह मनाली होटल पहुंची और चंद्रशेखर समेत उनके सहयोगियों को नजरबंद कर लिया गया था। वे चैत्य भूमि जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। जब इस बात की खबर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे मनाली होटल पहुंचे और चंद्रशेखर को नजरबंदी से मुक्त करने की मांग करने लगे थे। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें