फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता मामले में अपोलो अस्पताल को राहत नहीं, मद्रास हाईकोर्ट का जांच रोकने से इनकार

Tue, 12 Feb 2019 12:37 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
जे जयललिता
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल द्वारा दायर उस याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है जिसमें तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन से पहले दिए गए इलाज की जांच रोकने की मांग की गई थी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु दिसंबर 2016 में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में हुई थी। उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर बाद में कई तरह के सवाल उठे थे। 

विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकार ने सितंबर 2017 में एआईएडीएमके की इस शीर्ष नेता की मौत की जांच के लिए जस्टिस ए अरुमुघस्वामी के नेतृत्व एक जांच आयोग का गठन कर दिया था। अदालत ने आयोग को एक जवाब दायर करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को तय की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें