फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन बंसल ने आयकर विभाग के छापे की खबर को बताया अफवाह 

Wed, 16 Nov 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पवन बंसल
विज्ञापन
पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने अपने घर पर आयकर विभाग के छापे की खबर का खंडन किया है। 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से आयकर विभाग देशभर में छापेमारी कर रहा है।
विज्ञापन


इसी छापेमारी के बीच मंगलवार को मीडिया में खबर आई थी कि पवन बंसल के चंडीगढ़ स्थित घर पर आयकर विभाग ने रेड मारी है। छापेमारी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, जिसके बाद पवन बंसल ने सफाई दी। उनका दावा है कि रेड की खबर झूठी है।

पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल का कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए ये हमें बदनाम करने की साजिश है। 
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं की साजिश है: पवन बंसल

पवन बंसल - फोटो : ‌file photo
भाजपा नेता ऐसी भ्रामक सूचनाएं फैलाकर सिर्फ और सिर्फ उन्हें बदनाम कर रहे हैं। अगर आयकर विभाग, ईडी या सीबीआई जैसी कोई भी एजेंसी उनके पास जांच के लिए आना चाहती है तो उनका स्वागत है।

उन्हें किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। पवन बंसल यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे थे।

2013 में वह उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब उनके भांजे विजय सिंगला पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। उस वक्त केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें