फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में भारत आ सकते हैं सरताज अजीज

Wed, 16 Nov 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरताज अजीज
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में होने वाले हॉर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच के टेंशन दूर हो सकता है।
विज्ञापन


बताते चलें कि हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन अफगानिस्तान के विकास पर केंद्रित सम्मेलन है और  दिसंबर के पहले हफ्ते में पंजाब के अमृतसर में होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अफगानिस्तान में  शांति लाना है। 

सरताज अजीज की यह भारत यात्रा उड़ी हमले के बाद किसी पाकिस्तानी अधिकारी की पहली यात्रा है। बताते चलें कि कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारत ने इस हमले में पाकिस्तान पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उड़ी हमले के बाद से खराब है दोनों देशों के रिश्ता

सरताज अजीज और सुषमा
भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद दोनों देशों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है और दो हफ्ते तक दोनों देशों के राजनयिकों में काफी गहमागहमी रही और एक दूसरे के राजदूतों पर जासूसी का आरोप लगाया।

पाकिस्तानी चैनल पीटीवी को दिए बयान में सरताज अजीज ने कहा कि दोनों देशों के लिए टेंशन को खत्म करने का यह एक अच्छा मौका है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक की कोई आधिकारिक तौर पर तैयारी नहीं है। इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें