फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज बोले- दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती 

Sun, 04 Nov 2018 06:10 PM IST
भाषा, नवादा
विज्ञापन
giriraj singh
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती है। गिरिराज ने अपने संसदीय क्षेत्र नवादा के परिसदन में पत्रकारों से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायालय को आगे आकर इस मामले को सुलझा लेना चाहिए क्योंकि मंदिर निर्माण में हो रही देरी को लेकर लोगों में आक्रोश है। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर को लेकर देश के लोगों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा में सांसद राकेश सिन्हा प्राइवेट बिल लेकर आ रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि देश सौ करोड़ हिंदू आबादी की भावना का ख्याल रखने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी ढंग से आगे आती है और अन्य दल किस रूप में इसे लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें