फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा पर चलेंगे तो कोई नहीं रोक सकेगा आंदोलन- अन्ना हजारे

Mon, 05 Mar 2018 02:10 AM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनरत छात्रों का मनोबल मजबूत करने के लिए रविवार को समाजसेवी अन्ना हजारे उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही आंदोलन को सरकार के दमन से बचाया जा सकता है। युवा शक्ति एक बार जाग जाए तो भविष्य को भ्रष्टाचार से बचाया जा सकता है। अन्ना ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री और एसएससी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। 

विज्ञापन


एसएससी मुख्यालय पर छह दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। युवाओं को पीछे हटने की जरूरत नहीं है, लेकिन छात्र अहिंसा के मार्ग पर ही चलें, ताकि किसी को भी उनके आंदोलन का दमन करने का मौका न मिले। 

उन्होंने कहा कि देश में सरकारी नौकरियों में युवाओं का चयन करने वाले एसएससी में अगर पेपर लीक हो रहे हैं तो उसकी क्या व्यवस्था है, जो ऐसे घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों को पत्र लिखे हैं। ताकि छात्रों को हिम्मत मिले और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें