गुजरात के वडोदरा में हरनी हवाई अड्डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसी के साथ वडोदरा से अंतरर्राष्ट्रीय विमानों की आवाजाही का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत के दो हवाई अड्डे ग्रीन रेवोलुशन में भागीदारी निभा रहे हैं। एक कोच्चि और दूसरा वडोदरा।
उन्होंने नई एविऐशन पॉलिसी को विमानन क्षेत्र के लिए उपयोगी और लाभकारी बताते हुए कहा कि इस पॉलिसी से विमानन क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों की बढ़ोतरी सरल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हवाई क्षेत्र अहम किरदार निभा सकता है। क्योंकि इससे देश में टूरिस्टों की संख्या बढ़ेगी और देश की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी कम विकल्प हैं और आशा करता हूं की इसमें वडोदरा अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा देश में एक समय ऐसा होगा जब हवाई यात्रियों की संख्या अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा होगी।