फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ की कॉपी देने की जरूरत नहीं: RBI

Wed, 16 Nov 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद देश में मची हलचल के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को राहत दी है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंकों में 500-1000 के नोटों को बदलवाने जा रहे लोगों को आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं। आरबीआई ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि हमारी गाइडलाइंस के मुताबिक ग्राहकों को बैंकों में अपनी आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी दिखानी होगी, उन्हें फोटोकॉपी जमा करवाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि "बैंक के नोट बदलवाने वाले फॉर्म में ग्राहक को सिर्फ अपनी आईडी नंबर और डिटेल्स को फॉर्म में भरना है।" 
विज्ञापन

कुछ बेैंक अभी भी गाइडलाइंस को नहीं मान रहे हैं

अभी भी बहुत से बैंक है जो इस गाइडलाइंस को नहीं मान रहे हैं और ग्राहकों से आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी मांग रहे है। जिसकी वजह से बैंको के बाहर भारी भीड़ लग रही है और लोगों का काफी समय खराब हो रहा है। 

आपको बता दें कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से ही देश में भारी संख्या में लोग बैंको के बाहर नोटों को बदलवा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें