फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश में कोई किसान आत्महत्या नहीं करेगा: महेश शर्मा

Sun, 08 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महेश शर्मा - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि अब देश में कोई किसान आत्महत्या नहीं करेगा। किसानों, गरीबों की सरकार उनके लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बीएचयू में हुई विस्फोट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। वहां विस्फोट की वजहों का पता लगाया जा रहा है। इस विस्फोट की घटना के बावजूद वहां सभी लोगों के सुरक्षित होने पर उन्होंने राहत महसूस की। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गणेश मंडपम में आयोजित नव संवत्सर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े छह बजे गणेश मंडपम पहुंचे महेश शर्मा ने वहां उपस्थित लोगों को नव संवतसर की बधाई दी। नरेंद्र मोदी को सांसद के रूप में चुन कर भेजने के लिए उन्होंने काशी वासियों का आभार जताया। कहा कि यहां से जिनको सांसद के रूप में चुन काशी की जनता ने दिल्ली भेजा है उनको जो देश पासपोर्ट, वीसा देना नहीं चाहता था अब पलके पावड़े बिछाए स्वागत को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि पीएम के मन में हमेशा रहता है कि किसानों, आम नागरिकों की बेहतरी के लिए काम किया जाए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि अब देश में कोई किसान आत्महत्या नहीं करेगा। अगर किसानों की फसलों का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में जो काम कर रही हैं आज तक कोई पार्टी नहीं कर पाई थी।उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जिस तरह दिल्ली का पहिया मजबूत किया अब उसी तरह यूपी का पहिया भी मजबूत करें।इस मौके पर डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु, अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें