फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI को नहीं मालूम, कितने खातों में जमा हुए 2.5 लाख से ज्यादा

Wed, 22 Feb 2017 07:26 AM IST
एजेंसी/ इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल 8 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच कितने बैंक खातों में ढाई लाख से अधिक रुपये बंद हो चुके 500 व 1000 रुपये के नोट में जमा हुए भारतीय रिजर्व बैंक के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। आरबीआई ने एक सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में यह बात कही।
विज्ञापन


मेरा सूचना का अधिकार आवेदन के जवाब में केंद्रीय बैंक का करेंसी प्रबंधन विभाग ने 17 फरवरी को कहा कि उनके पास उन बैंक खातों की कोई जानकारी नहीं है जिनमें ढाई लाख से अधिक रुपये 500 व 1000 रुपये के नोट में जमा हुए। यह जानकारी मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने दी। इसके साथ ही आरबीआई के पास सहकारी बैंकों के भी उन खातों की कोई जानकारी नहीं है जिनमें ढाई लाख से अधिक रुपये 500 व 1000 रुपये के नोट में इस दौरान जमा हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें