फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: पूर्वोत्तर में नहीं दिखा असर, ओडिशा में स्कूल रहे बंद

Fri, 26 Mar 2021 07:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा में देशव्यापी बंद को लेकर सरकार ने ज्यादा सतर्कता बरती। सरकार की ओर से स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए गए थे इसलिए उड़ीसा में शुक्रवार को सारे स्कूल बंद रहे...
विज्ञापन
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी भारत बंद में पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हालात सामान्य रहे। हालांकि बंद को लेकर ओडीशा ने ज्यादा सतर्कता बरती और स्कूल बंद रखे। जबकि अन्य राज्यों में सुबह सड़कों पर वाहन तो कम दिखे लेकिन देर शाम होते होते सब कुछ सामान्य हो गया।

विज्ञापन


ओडिशा में देशव्यापी बंद को लेकर सरकार ने ज्यादा सतर्कता बरती। सरकार की ओर से स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए गए थे इसलिए उड़ीसा में शुक्रवार को सारे स्कूल बंद रहे। भुवनेश्वर और कटक समेत ज्यादातर जिलों में सुबह वाहनों की आवाजाही कम दिखी हालांकि दोपहर बाद से लेकर सब कुछ बहुत सामान्य हो गया।

ट्रेनों को लेकर इन राज्यों में कोई भी शिकायत नहीं हुई। इसी तरीके से पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बंद का व्यापक असर नहीं दिखा हालांकि कुछ राज्यों, उड़ीसा और बंगाल में विरोध ज़रूर दिखा, लेकिन चुनावी राज्य होने के चलते इसका खासा असर देखने को नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें