फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई से रूल नो हेलमेट नो फ्यूल

Tue, 14 Jun 2016 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 हमेशा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहने वाली कटक पुलिस फिर से चर्चाओं में है। नहीं नहीं इस बार पुलिस भ्रष्टाचार या बड़ते अपराधों के करण चर्चा में नहीं है। बल्कि इस बार कटक पुलिस अपनी एक सकारात्मक पहल की वजह से तारीफ बटोर रही है।
विज्ञापन


कटक के पुलिसआयुक्ता संजीव अरोड़ा शहर में 1 जुलाई से नो हेलमेट नो फ्यूल रूल लागू करने जा रहे है। यानि 1 जुलाई से कटक के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नही मिलेगा। सजीव अरोड़ा ने बताया कि इस योजना के बारे में पूरे शहर को बताने के लिए 20 जून से कटक पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया जाएगा।       

सोमवार को पुलिसआयुक्त ने शहर के सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एक विशेष बैठक की और उन्हें इस योजना की पूरी जानकारी दी। पेट्रोल पंप के मालिकों ने भी इस कार्यक्रम में पुलिस का साथ देने का वादा किया और उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि शरह के सभी पेट्रोल विक्रेता इस मुहिम को सफल बनाना में पुलिस के साथ है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गयी है जो शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर निगरानी रखेंगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें