फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी ने इस अंदाज में ली रिश्वत, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- इसे कहते हैं डायरेक्ट पॉकेट पे

Sun, 20 Dec 2020 12:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध हैं, लेकिन भारत समेत दुनिया भर में ये काम बदस्तूर जारी है। हालांकि, रिश्वत की घटनाएं सामने आने पर उन पर कार्रवाई भी होती है, फिर भी यह जारी है। हाल ही में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस की एक महिला सिपाही के रिश्वत मांगने का अलग ही अंदाज सामने आया है। इस के वीडियो में महिला सिपाही के रिश्वत लेनेेे का अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर जमकर मजे ले रहे हैं। 

विज्ञापन


 

 

वायरल वीडियो  में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर स्कूटी सवार महिलाओं को चालान काटने के लिए उन्हें रोक लेती है। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठी एक महिला को कुछ कहती है, जिसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला नीचे उतर कर पुलिसकर्मी के पास आती है और उसकी बैक पॉकेट में नोट डाल देती है।  इसके बाद सिपाही महिलाओं को एक इशारा देती है कि अब वो जा सकती हैं।

 

विज्ञापन


 
इस वीडियो को ट्विटर पर 'जाने भी दो यारो' नाम के एक पेज पर 18 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''नो गूगल पे, नो फोन पे, डायरेक्ट पॉकेट पे।' '32 सेकेंड के इस वीडियो को 27 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कहा, "इस देश को कौन बदल सकता है, भ्रष्टाचारियों से भरा।" एक अन्य यूजर ने वीडियो पोस्ट किया, "मेरा भारत महान।"
 
 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे के साई चौक का है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें