प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी सहूलियत के हिसाब से भारत आने का निमंत्रण दिया था, लेकिन इसे लेकर उन्हें कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया था।
यह जानकारी सूत्रों के हवाले से ऐसे समय आई है जब व्हाइट हाउस ने हाल में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भारत के गणतंत्र दिवस पर ट्रंप को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाना सम्मान का विषय है, लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते राष्ट्रपति इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
सूत्रों ने कहा, यह बताना जरूरी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान जून 2017 में ट्रंप को अपनी सुविधा के अनुसार ही भारत आने का निमंत्रण दिया था। इस संबंध में कोई भी अधिकारिक या लिखित निमंत्रण नहीं था। यह दो देशों के बीच की सामान्य प्रक्रिया है कि अधिकारिक निमंत्रण से पहले अनौपचारिक तौर पर ऐसा किया जाता है।