फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC की बैठक में नहीं बनी बात, टी-20 वर्ल्ड कप और चेयरमैन पद पर फैसला जुलाई में

Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बोर्ड की बैठक एक बार फिर से बिना किसी बड़े फैसले के खत्म हुई। बृहस्पतिवार को बोर्ड के सदस्यों के बीच टेलीकांफ्रेंस से बातचीत हुई जिसमे 12 सदस्य टेस्ट खेलने वाले देशों और तीन सदस्य एसोसिएट देशों से शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


बैठक में एक बार फिर से इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया और अब इसपर जुलाई में एक बार फिर से बैठक कर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद निवर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर के विकल्प के नामांकन की प्रक्रिया को भी अगले सप्ताह अंतिम रूप देगी क्योंकि अभी कई अहम मसलों पर सहमति बननी बाकी है। 
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में इस बात पर चर्चा की कि नए चेयरमैन के लिए चुनाव कराया जाए या उनका चयन किया जाए। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, 'प्रक्रिया को लेकर अच्छी बातचीत हुई। मुझे यकीन है कि अगले सप्ताह तक पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘अभी कई मसलों पर सर्वसम्मति बननी बाकी है और उम्मीद है कि वह अगले सप्ताह बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें