फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव: शिवसेना ने सरकार को दिया झटका, गैरहाजिर रहेंगे पार्टी सांसद

Fri, 20 Jul 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पहले खबरें आ रही थीं कि एनडीए की सहयोगी रही शिवसेना गठबंधन का साथ देगी, लेकिन अब शिवसेना ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना ने अपने सांसदों के साथ चर्चा करने के बाद कहा है कि वह सरकार में तो रहेगी लेकिन वोटिंग नहीं करेगी। साथ ही पार्टी के सांसद भी लोकसभा में नहीं आएंगे।

विज्ञापन

 


इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने अविश्वास प्रस्ताव पर कहा था, 'चर्चा 11 बजे शुरु होगी। राष्ट्र शिवसेना के रुख के बारे में चिंतित है। हमारी पार्टी सही फैसला करेगी। 10:30-11:00 बजे पार्टी अध्यक्ष स्वयं पार्टी को अपने फैसले के बारे में बताएंगे।'

शिवसेना का ये फैसला सरकार के लिए किसी झटके से कम नहीं है। बता दें सरकार के विरोध में 147 सांसद हैं। अगर शिवसेना के 18 सांसदों को भी मिला लिया जाए तो यह संख्या 165 तक पहुंच जाएगी। इससे पहले शिवसेना ने आज के सामना में लिखा था कि इस समय देश में तानाशाही चल रही है। इसका समर्थन करने की बजाय वह जनता के साथ जाना चाहेगी। वहीं शिवसेना के एक अन्य नेता संजय राउत ने कहा था कि पार्टी अपने समर्थन का खुलासा सदन के फ्लोर पर ही करेगी। उनकी मानें तो फैसला लिया जा चुका है। लेकिन पूरी जानकारी फ्लोर पर ही दी जाएगी।
विज्ञापन


शिवसेना के संसदीय दल के नेता आनंद रावत ने कहा था कि अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ही कोई फैसला लेंगे। यानि शिवसेना का ये फैसला पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से लिया गया है।

विज्ञापन

जनता का साथ देने की कही बात

shiv sena
बता दें 543 सांसदों वाली लोकसभा में इस वक्त कुल 11 सीटें खाली हैं। इसका मतलब यै है कि इस वक्त लोकसभा में सांसदों की कुल संख्या 532 है। यानि सरकार के लिए बहुमत के लिहाज से आंकड़ा 267 सीटों का है। साथ ही बीजेपी के 272 सांसदों के साथ सरकार के पक्ष में कुल 295 सांसद हैं। ये आंकड़ा 313 का भी हो सकता है लेकिन शिवसेना ने अभी तक अपना फैसला नहीं बताया है।

अभी तक यही माना जा रहा था कि शिवसेना सरकार के पक्ष में ही वोट देगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे को फोन भी किया था जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि शिवसेना सरकार के पक्ष में वोट देगी। लेकिन पार्टी के आज के सामना से साबित हो गया कि वह सरकार का समर्थन नहीं करेगी।  इसके अलावा एआईएडीएमके ने भी अभी तक अपना फैसला नहीं बताया है कि वह सरकार का समर्थन करेगी या नहीं। पार्टी के 37 सांसदों का फैसला अब बाद में ही पता चल पाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें