बता दें 543 सांसदों वाली लोकसभा में इस वक्त कुल 11 सीटें खाली हैं। इसका मतलब यै है कि इस वक्त लोकसभा में सांसदों की कुल संख्या 532 है। यानि सरकार के लिए बहुमत के लिहाज से आंकड़ा 267 सीटों का है। साथ ही बीजेपी के 272 सांसदों के साथ सरकार के पक्ष में कुल 295 सांसद हैं। ये आंकड़ा 313 का भी हो सकता है लेकिन शिवसेना ने अभी तक अपना फैसला नहीं बताया है।
अभी तक यही माना जा रहा था कि शिवसेना सरकार के पक्ष में ही वोट देगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे को फोन भी किया था जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि शिवसेना सरकार के पक्ष में वोट देगी। लेकिन पार्टी के आज के सामना से साबित हो गया कि वह सरकार का समर्थन नहीं करेगी। इसके अलावा एआईएडीएमके ने भी अभी तक अपना फैसला नहीं बताया है कि वह सरकार का समर्थन करेगी या नहीं। पार्टी के 37 सांसदों का फैसला अब बाद में ही पता चल पाएगा।