आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से नाराज टीडीपी ने सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। 19 मार्च, सोमवार को यह प्रस्ताव पेश किया सदन में पेश किया जाएगा। वाईएसआर कांग्रेस भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर रही है। इतना ही नहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, एआईएडीएमके, एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा की है।

YSR Congress leader YV Subba Reddy to move No Confidence motion in Lok Sabha against Central government on 19th March. pic.twitter.com/TEv603gFhp
— ANI (@ANI) 18 March 2018

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के ठीक दो महीने पहले उसे संसद में अविश्वास प्रस्ताव की चुनौती मिल रही है। ये चुनौती कोई और नहीं बल्कि कुछ दिन पहले तक एनडीए की हिस्सा रही तेलगु देशम पार्टी देने वाली है। चंद्रबाबू नायडू की नाराजगी उनके बयान से समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मैं देश के सीनियर नेताओं में शुमार होता हूं लेकिन मैंने कभी अहंकार नहीं दिखाया। मैंने उनसे (मोदी सरकार) समीक्षा करने और फंड जारी करने की सिफारिश की थी। केंद्र ने आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय किया है।

I am a senior leader of the country, but I never showed ego. I am simply asking them to review and provide funds to the state. Injustice is being done by the Centre: Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu pic.twitter.com/YFuru6mcWq
— ANI (@ANI) 18 March 2018