फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी तेजस में यात्रियों को बेस्वाद नाश्ता, वाई-फाई का लो सिग्नल भी कर रहा परेशान

Fri, 26 May 2017 04:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्रा
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में या‌त्रियों को वो सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिनका दावा किया गया था। इस वजह से तेजस में सफर करने वाले या‌त्री भी परेशान हैं। यात्रियों को नाश्ते में जूस-जैम के साथ टोस्ट और आमलेट दिया जा रहा है। वाई-फाई का सिग्‍नल सही नहीं है। ट्रेन में कॉफी मशीन भी नहीं दिखी।
विज्ञापन


मुंबई से शुक्रवार को इस ट्रेन पर यात्रा करने वाले एक यात्री ने बताया, 'हमने आमलेट ब्रेड और पाव का नाश्ता कई ट्रेनों में किया है, लेकिन आमलेट के साथ टोस्ट पहली बार देख रहे हैं। सीनियर सिटीजन को ऐसे नाश्ते से परेशानी होगी। शाकाहारियों को उपमा और टोस्ट दिए गए।' एक महिला ने बताया कि उपमा बेस्वाद था। चाय भी जायकेदार नहीं थी। 

कुछ को नाश्ता देने के समय से परेशानी रही। नाश्ता सुबह साढ़े आठ बजे दिया गया। नाश्ते की मात्रा पर एक व्यक्ति ने कहा कि यह काफी कम था। इस ट्रेन में तो भोजन देने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन के लिए राजधानी और शताब्दी से अधिक किराया लिया जा रहा है। लेकिन यात्रियों को भोजन की बजाए महज नाश्ता दिया जा रहा है। कुछ यात्रियों ने कहा कि उनकी सीटें भी आरामदायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें