फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए आधार अनिवार्य नहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

Wed, 16 May 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क- अमर उजाला डॉट काम
विज्ञापन
jitendra singh
विज्ञापन
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपनी पेंशन हासिल करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पेंशन के मामले में आधार एक अतिरिक्त सुविधा है जिसके जरिए बैंक गए बिना टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

लाखों पेशनधारियों के लिए राहत की खबर

आधार कार्ड
स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 30वीं बैठक में पेंशन को लेकर दिया गया उनका यह बयान उन लाखों पेशनधारियों के लिए राहत की खबर लाया है जो उन खबरों से परेशान थे जिनमें कहा गया था कि बैंक खाते से आधार को जोड़े बिना कई पूर्व कर्मचारियों को पेंशन हासिल करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये कर दी गई है

aadhar for bail
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन लेने के लिए आधार को अनिवार्य नहीं किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये कर दी गई है। ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है, जबकि प्रति माह मेडिकल भत्ता 1000 रुपये कर दिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 48.41 लाख है जबकि पेंशनभोगियों की संख्या 61.17 लाख है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें