फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: श्रमिकों को राहत, 5 किलो वाले सिलिंडर के लिए पते का प्रमाण अनिवार्य नहीं

Sun, 05 Apr 2026 10:06 PM IST
Nirmal Kant न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए पांच किलो वाले एलपीजी सिलिंडर के लिए पता दिखाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब लोग सिर्फ वैध पहचान पत्र दिखाकर अधिकृत वितरक से सिलिंडर ले सकते हैं। यह योजना सिर्फ घरेलू इस्तेमाल के लिए है, व्यापारिक उपयोग के लिए नहीं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और दिहाड़ी पर काम करने वाले कामगारों को राहत दी। उनके लिए पांच किलो वाले खुले बाजार में मिलने वाले एलपीजी सिलिंडर के लिए पता प्रमाण की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब लोग केवल एक वैध पहचान पत्र दिखाकर अधिकृत एजेंसी (वितरक) से यह सिलिंडर ले सकते हैं। 
विज्ञापन


एलपीजी वितरक महासंघ ने किया फैसले का स्वागत
अखिल भारतीय एलपीजी वितरक महासंघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इसे जरूरतमंद लोगों के लिए एक 'अच्छा कदम' बताया। उन्होंने कहा, प्रवासी श्रमिक, कामकाजी महिलाएं, छात्र और पेशेवर जैसे जो लोग नया घरेलू गैस कनेक्शन नहीं ले पाते, वे अब आसानी से गैस ले सकेंगे। 
 
केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए है योजना
उन्होंने बताया कि ऐसे लोग नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर पहचान पत्र और एक साधारण घोषणा पत्र देकर सिलिंडर ले सकते हैं। इस पत्र में बताना होगा कि वे उसी इलाके में रहते हैं। गैस का इस्तेमाल केवल खाना बनाने के लिए करेंगे। यह सुविधा उन लोगों के लिए भी है, जिनके पास पहले से एलपीजी गैस के कनेक्शन नहीं हैं। हालांकि, यह योजना केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए है। व्यापारिक काम के लिए इन सिलिंडरों का उपयोग नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खाद्य संकट से जूझ रहे अफ्रीकी देशों की मदद के लिए आगे आया भारत, चावल और राहत सामग्री की खेप रवाना
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने क्या कहा?
सरकार के अनुार, इस फैसले पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक ही दिन में 90 हजार से ज्यादा सिलिंडरों की बिक्री हुई। 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख सिलिंडर बेचे जा चुके हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि यह कदम देशभर में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ज्यादा बुकिंग न करें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें