फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMC: अब लाइव सर्जरी नहीं बनेगी मुनाफे का मंच, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने डॉक्टरों के लिए तय किए नियम

Mon, 28 Jul 2025 05:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एनएमसी के एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा, लाइव सर्जरी का उद्देश्य सिर्फ शैक्षणिक होना चाहिए, न कि प्रचार या मुनाफे के लिए। नियमों के अनुसार, मरीजों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यदि कोई जटिलता आती है तो उसका इलाज मुफ्त किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी कान्फ्रेंस में डॉक्टर अब मरीजों की लाइव सर्जरी नहीं दिखा पाएंगे। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी आदेश में कहा है कि अब लाइव सर्जरी मुनाफे का मंच नहीं बनेंगी।

विज्ञापन


एनएमसी के एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा, लाइव सर्जरी का उद्देश्य सिर्फ शैक्षणिक होना चाहिए, न कि प्रचार या मुनाफे के लिए। नियमों के अनुसार, मरीजों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यदि कोई जटिलता आती है तो उसका इलाज मुफ्त किया जाएगा। पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ऑपरेटिंग सर्जन की ही होगी। दरअसल एनएमसी के यह दिशा-निर्देश सुप्रीम कोर्ट में राहिल चौधरी बनाम भारत सरकार केस के तहत सामने आए हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि मरीजों को बिना पर्याप्त जानकारी दिए लाइव सर्जरी में शामिल किया जा रहा है, जिससे कंपनियां अपने उत्पादों का प्रचार करती हैं। देश के कई निजी अस्पताल मरीजों को मॉडल बनाकर कॉन्फ्रेंसों में लाइव सर्जरी के जरिए उनका व्यावसायिक दोहन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Justice Varma: जस्टिस वर्मा की याचिका पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई; आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट खारिज करने की मांग
विज्ञापन


डॉक्टरों के लिए तय किए नियम

  • अब लाइव सर्जरी वही कर सकेगा, जिसके पास कम से कम 5 साल का विशेषज्ञता अनुभव हो।
  • विदेशी डॉक्टरों को सर्जरी करने से पहले एनएमसी से विशेष अनुमति लेनी होगी।
  • मरीज की सहमति आवश्यक होगी, जिसमें यह स्पष्ट बताया जाएगा कि यह प्रसारण केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है।
  • सर्जरी के दौरान डॉक्टर को दर्शकों से कोई संवाद नहीं करना होगा। केवल एक मॉडरेटर कमेंटरी दे सकता है।
  • मरीज की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी तरह का वित्तीय लालच नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Tripura: भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए CM साहा ने टिपरा मोथा को बताया जिम्मेदार, बोले- कड़ी कार्रवाई होगी
विज्ञापन

 

यहां हो सकती है लाइव सर्जरी

  • केवल एनएबीएच जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त अस्पताल और आपात सेवाएं मौजूद हों।
  • यदि ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था मानकों पर खरा नहीं उतरती, तो लाइव प्रसारण की अनुमति नहीं।
  • शिक्षा बनाम शो-ऑफ एनएमसी ने माना कि तकनीक के विस्तार के साथ लाइव सर्जरी से दूरदराज के शहरों तक सर्जिकल प्रशिक्षण पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें