फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए CM साहा ने टिपरा मोथा को बताया जिम्मेदार, बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Mon, 28 Jul 2025 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने खोवाई जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के लिए सहयोगी तिपुरा मोथा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भरोसा दिया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, त्रिपुरा मोथा ने हमले में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 
विज्ञापन
माणिक साहा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने खोवाई जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के लिए सहयोगी तिपुरा मोथा को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम ने रविवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


यह हमला रविवार सुबह चंपाहोवर थाना क्षेत्र के एक दूर-दराज के आदिवासी गांव आश्रमबाड़ी में हुआ। मुख्यमंत्री साहा हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रात को अगरतला के जीबी पंत अस्पताल पहुंचे।

बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे इस तरह के घृणित कृत्य 
सीएम साहा ने फेसबुक पर पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान आश्रमबाड़ी में टिपरा मोथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंसक और अलोकतांत्रिक हमला किया, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनमें से तीन का जीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने अस्पताल का दौरा किया है। डॉक्टरों को सर्वोत्तम देखभाल प्रदान करने के निर्देश दिए और पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के घृणित कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Parliament: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में आज तो राज्यसभा में कल चर्चा; पक्ष-विपक्ष के बीच हो सकती है तीखी बहस

टिपरा मोथा ने घटना में अपनी भूमिका से किया इनकार
हालांकि, टिपरा मोथा पार्टी ने इस हमले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। यह पार्टी त्रिपुरा में भाजपा सरकार की सहयोगी है और प्रद्योत देबबर्मा इसके नेता हैं। वन मंत्री और टिपरा मोथा के नेता अनिमेष देबबर्मा ने घटना में पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने दावा किया, 'मुझे नहीं पता कि भाजपा ने क्या कहा है। हम अपने सहयोगियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं या समर्थकों पर हमला नहीं करते। ऐसी स्थिति पैदा करने की कोई साजिश हो सकती है। पार्टी किसी भी तरह से इस हमले में शामिल नहीं है।'

पुलिस जांच में आपसी रंजिश की वजह से हुआ हमला
खोवाई कुडियारासु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए एक घर में इकट्ठा हुए थे, तभी कुछ उपद्रवियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हमला किसी आपसी रंजिश की वजह से हुआ था, न कि 'मन की बात' कार्यक्रम की वजह से। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेल मंत्री वैष्णव बोले- ट्रेन की बोगियों, डिब्बों और इंजनों का प्रमुख निर्यातक बन रहा भारत

बिपिन देबबर्मा का दावा- सात कार्यकर्ता हुए घायल
भाजपा जनजातीय मोर्चा के महासचिव बिपिन देबबर्मा ने दावा किया कि इस हमले में उनके सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियां और 10 मोटरसाइकिलों को जला दिया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें