फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: केजरीवाल से मिलने पहुंचे नीतीश-तेजस्वी; बोले- विपक्षी पार्टी एक साथ आकर केंद्र के अंदर सरकार को बदले

Wed, 12 Apr 2023 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nitish Kumar-Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगे।

विज्ञापन


 



दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक साथ आकर कहा कि इस वक्त देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार आज देश के अंदर है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि सभी विपक्षी पार्टी एक साथ आकर केंद्र के अंदर सरकार बदले और ऐसी सरकार आनी चाहिए जो देश को विकास दे सके।
 

इससे कुछ घंटे पहले कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने खरगे, राहुल और तेजस्वी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि हम देश में अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास करेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे। आज के निर्णयों के अनुसार हम आगे कदम बढ़ाएंगे। जो सहमत हैं, उनके साथ बैठकर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लड़ना और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे। तेजस्वी जी, नीतीश जी, सभी हमारे नेतागण जो यहां बैठे हैं। हम सब उसी लाइन पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें