बिहार में बढ़ते तनाव के बीच नीतीश कुमार की बैठक जारी है। लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप बैठक में मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दवाब होगा।
गौरतलब है जांच एजेंसियों के लगातार पड़ रहे छापों से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी वजह से लालू और उनका परिवार विरोधी पार्टियों के निशाने पर है। विरोधी पक्ष लालू के दोनों बेटों के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जबकि लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे से साफ इनकार कर दिया है।