फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस मुद्दे पर नीतीश-लालू के बीच टकराव, चले अलग-अलग राह

Fri, 30 Jun 2017 07:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना 
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में जीएसटी बिल चाहे सर्वसम्मति से पास हो गया हो, लेकिन उसे लागू करने के लिए संसद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पर सर्वसम्मति नहीं है। 
विज्ञापन


एक ओर जहां बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस ने कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया है, वहीं बिहार के वाणिज्य कर मंत्री और जदयू नेता विजेंद्र यादव आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर महागठबंधन में मची रार के बाद यह दूसरा मौका है जब जदयू अपने सहयोगियों के बदले भाजपा के साथ खड़ा नजर आएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा है, लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को केंद्र सरकार ने निमंत्रण भेजा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जीएसटी के समर्थन में है। जीएसटी बिल को सबसे पहले बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया गया था। नीरज कुमार ने कहा कि संसद की विशेष बैठक में बिहार के वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र यादव अपने अधिकारियों के साथ शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें