भाजपा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के दिग्गज नेता और मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब तक यह जिम्मेदारी जेपी नड्डा निभा रहे थे। नियुक्ति के बाद नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे मिले मार्गदर्शन को आगे बढ़ाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर महीनों से चली आ रही चर्चाओं के बीच रविवार को पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है। पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक यह काम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। नबीन अभी बिहार सरकार में मंत्री है। ऐसे में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नबीन की नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में एक मजबूत आवाज के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नबीन ने क्या कहा?
मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिल है- नितिन नबीन
भाजपा में कार्यकर्ता को मिलता है बड़ा मौका- नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां परिवारवाद चलता है, जबकि भाजपा में योग्यता को महत्व दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- भाजपा ने क्यों नहीं बनाया अध्यक्ष: क्या खरमास की वजह से नियुक्त किया कार्यकारी प्रमुख; पहले कब-क्यों हुआ ऐसा?
भाजपा ही वर्तमान और भविष्य, 2029 में फिर बनेगी सरकार- केशव मौर्य