फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी ने मणिपुर में तीन हजार करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

Tue, 18 Aug 2020 02:47 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मणिपुर में 3,000 करोड़ रुपये के हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही राज्य में 16,023 करोड़ के और प्रोजेक्ट शुरू करेगी। वर्चुअल समारोह में गडकरी ने 13 हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास और एक सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए 2,250 करोड़ के चल रहे प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाने का भी वादा किया।

विज्ञापन


शिलान्यास के अवसर पर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, सड़क परिवहन राज्यमंत्री वीके सिंह, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आदि शामिल थे। मणिपुर को पूर्वोत्तर के विकास का इंजन बताते हुए गडकरी ने कहा कि यह देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें