फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी दिखा गए विकास के हसीन सपने

Sat, 13 Aug 2016 04:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यहां अपने दो साल के कामकाज का ब्योरा पेश किया तो पूर्वांचल के लोगों को विकास का हसीन सपना भी दिखा गए। दावा किया कि दो साल में यूपी में विकास की गंगा बहने लगेगी। यह सब मुमकिन होगा जलमार्ग पर परिवहन बढ़ने और सड़कों के कायाकल्प होने की वजह से।
विज्ञापन


फिर यूपी भी गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक की तरह विकसित राज्य की श्रेणी में होगा। बातों-बातों में यह भी कहा कि जो काम 50 साल में नहीं हुआ, मोदी सरकार ने दो साल में कर दिखाया। आने वाले दो साल में इसका दोगुना काम होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

दिसंबर तक तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे

- फोटो : amar ujala
सड़कों के शिलान्यास के दौरान गडकरी ने कहा कि यूपी की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए दिसंबर तक तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो साल में सात हजार करोड़ रुपये से 968 किलोमीटर की दस सड़कें दुरुस्त की गईं। 20 हजार करोड़ की 20 सड़कों का काम जारी है। इस पैसे से 2100 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प होगा।

​कहा कि राज्य सरकार अनापत्ति दे दे तो प्रदेश की सड़कों को राजमार्ग बनाने के लिए तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करने को वह तैयार हैं। गडकरी ने कहा कि लखनऊ -कानपुर मार्ग को छह लेन करने का काम शुरू हो गया है। इसे महाराष्ट्र की तर्ज पर बनाया जा रहा है। फिर इस सड़क पर भी 140-150 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें