केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यहां अपने दो साल के कामकाज का ब्योरा पेश किया तो पूर्वांचल के लोगों को विकास का हसीन सपना भी दिखा गए। दावा किया कि दो साल में यूपी में विकास की गंगा बहने लगेगी। यह सब मुमकिन होगा जलमार्ग पर परिवहन बढ़ने और सड़कों के कायाकल्प होने की वजह से।
फिर यूपी भी गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक की तरह विकसित राज्य की श्रेणी में होगा। बातों-बातों में यह भी कहा कि जो काम 50 साल में नहीं हुआ, मोदी सरकार ने दो साल में कर दिखाया। आने वाले दो साल में इसका दोगुना काम होगा।