फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नितिन गडकरी बोले- राजनीति में झूठ बोलना और चापलूसी जरूरी, यह गलत धारणा; सीएम फडणवीस ने की तारीफ

Fri, 01 Aug 2025 10:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि- राजनीति में झूठ बोलना और चापलूसी वाली धारणा गलत है।लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार हर साल लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट (हिंद स्वराज्य संघ) की तरफ से दिया जाता है। इस पुरस्कार के पूर्व विजेताओं में प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2025' से सम्मानित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में झूठ बोलना और चापलूसी करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता को आत्मविश्वास के साथ सच्चाई बोलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA On UK Report: भारत ने ब्रिटेन की संसदीय समिति की रिपोर्ट को किया खारिज, आरोपों को बताया बेबुनियाद

बाला साहेब ठाकरे का भी किया जिक्र
नितिन गडकरी ने कहा, ये गलतफहमी है कि राजनीति में झूठ बोलना या चापलूसी करना जरूरी होता है। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे भी अपने भाषणों में हमेशा सच्चाई बोलते थे। वे जो सोचते थे, वही कहते थे।' उन्होंने कहा कि 'अगर कोई चीज अच्छी है तो उसे अच्छा कहना चाहिए और अगर कोई चीज खराब है, तो साफ-साफ कहना चाहिए कि यह खराब है।'
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव प्रचार का अनुभव किया साझा
नितिन गडकरी ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने एक रैली में कहा था, 'मैं किसी को मुफ्त चीजें नहीं दूंगा। मैं वही करूंगा जो मैं करना चाहता हूं... जाति या समुदाय के नाम पर मेरे पास मत आओ। मैंने सिर्फ वोट मांगा और लोगों से कहा कि मैं उनके लिए काम करूंगा - चाहे उन्होंने मुझे वोट दिया हो या नहीं।'

'राजनीति में सकारात्मक रहना चाहिए'
उन्होंने यह भी कहा कि आम लोग भी सच्चाई और अच्छाई को समझते हैं। 'राजनीति में सकारात्मक रहना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ सच बोलना चाहिए।' सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। 'देश में फंड, तकनीक की कमी नहीं है। कमी सिर्फ़ ईमानदारी से काम करने वालों की है। अगर लोग ईमानदारी से काम करने का निश्चय करें, तो देश में कोई समस्या नहीं रहेगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Malegaon Blast: विशेष अदालत से पूर्व ATS अधिकारी का दावा खारिज, RSS प्रमुख की गिरफ्तारी से जुड़ा था आदेश

सीएम फडणवीस ने की जमकर तारीफ
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'वे सिर्फ एक नेता नहीं हैं, बल्कि एक नवप्रवर्तनकर्ता (इन्वेटर) हैं। वे कृषि, इंजीनियरिंग, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में लगातार नये प्रयोग करते रहते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि उनका लाभ आम जनता तक पहुंचे।' सीएम फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मोदी कैबिनेट के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक बताया और कहा, 'वे दिल से बहुत संवेदनशील हैं। राजनीति में लोग अक्सर सच बोलने से कतराते हैं, क्योंकि सच बोलना फायदे का सौदा नहीं होता। लेकिन नितिन जी नतीजों की परवाह किए बिना सच्चाई बोलते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें