फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग पर सरकार का बड़ा एलान: ₹3000 का सालाना पास बनेगा, टोल प्लाजा के 60 KM दायरे में रहने वालों को फायदा

Wed, 18 Jun 2025 01:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार 15 अगस्त से निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करेगी। पास विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए तैयार किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि वार्षिक पास पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा प्रदान करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग को लेकर बड़ा एलान किया है। उनके एलान से निजी वाहनों को खासतौर पर फायदा होगा। उन्होंने बुधवार को 3000 रुपये के वार्षिक फास्टैग आधारित पास का एलान किया। यह पास 15 अगस्त से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। यह एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध रहेगा। सक्रिय होने की तारीख से एक साल या 200 यात्रा, में से जो भी पहले होगा, तब तक यह मान्य होगा। यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिजाइन किया गया है।'
विज्ञापन




नितिन गडकरी ने 'एक्स' पर लिखा, 'एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित सालाना पास शुरू किया जाएगा। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक साल या 200 यात्राओं तक मान्य होगा।  यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए तैयार किया गया है। यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुलभ बनाएगा।'

यह भी पढ़ें
Air India: दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की उड़ान वापस लौटी; ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से लिया गया फैसला  
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की ट्रंप से बात: 'भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न कभी करेगा'; 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दो-टूक 

'एप और वेबसाइट पर अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा'
उन्होंने आगे लिखा, 'वार्षिक पास को सक्रिय करने, नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा एप और NHAI या MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।'

सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाने की कवायद
उन्होंने लिखा, 'यह नीति 60 किलोमीटर की सीमा के भीतर स्थित टोल प्लाजा के बारे में लंबे समय से चली आ रही चिंताओं के समाधान का काम करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।'

तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध
केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा, 'टोल पर लगने वाली लाइन को कम कर, इंतजार के दौरान लगने वाला समय घटाकर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को खत्म कर लाई जा रही यह वार्षिक पास नीति यात्रा को आसान बनाएगी और लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा का जरिया बनेगी।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें