फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में एक जैसी पढ़ाई के लिए नीति आयोग ने लिखा पत्र

Sun, 05 May 2019 10:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने हर राज्य में एक-एक हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय बनाने के लिए कहा है। जिससे कि किसी भी राज्य में चाहे जितने मेडिकल कॉलेज हों वहां एक जैसी पढ़ाई हो और वहां से कभी कॉलेजों के सेशन भी एक साथ चलें। अगर ऐसा होता है तो राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को उसी हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय से एफिलिएशन (संबद्धता) मिलेगी। 

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने सभी राज्यों के मुखिय सचिव को इस बारे में एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अपने-अपने राज्य में मेडिकल की पढ़ाई का स्तर बढ़ाने और एकरूपता लाने के लिए हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी बनाएं।

एक जैसा पैटर्न, परीक्षा और परिणाम साथ आने से फायदा

एक विश्वविद्यालय होने से एमबीबीएस से लेकर पीजी और उसके आगे की पढ़ाई करने वाले छात्रों की परीक्षा एक साथ होगी और उनके परिणाम भी एक साथ आएंगे। लैब, लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल से लेकर आतंरिक परीक्षा का पैटर्न भी एक जैसा ही होगा। वर्तमान में कॉलेज प्रशासन और छात्रों पर अलग-अलग तरह की शर्तें थोपी जाती हैं। फिलहाल हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय देश के 12 से 13 राज्यों में हैं।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें