फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों तक चलने वाली है कोरोना की लड़ाई: नीति आयोग

Fri, 12 Jun 2020 05:13 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सीरो सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद नीति आयोग ने देश में महामारी से लड़ाई महीनों तक चलने की पुष्टि की है। आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि रिपोर्ट से देश में लॉकडाउन के सफल रहने की पुष्टि हुई है और सामुदायिक फैलाव को रोकने में कामयाबी मिली है। सर्वे में अप्रैल माह तक की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


डॉ. पॉल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस को लेकर यह दुनिया का सबसे बड़ा सीरो सर्वे है। इससे पता चला है कि एक फीसदी से कम आबादी में कोरोना वायरस का असर हुआ है। यह 30 अप्रैल तक की स्थिति दर्शाता है। मई के तीसरे सप्ताह में यह अध्ययन किया गया और 15 दिन एंटीबॉडी बनने में लगते हैं। इसलिए अप्रैल तक इतने बड़े देश में संक्रमण एक फीसदी की आबादी से कम रहा, यह एक बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के अलावा मृत्युदर भी बाकी देशों की तुलना में बेहद कम है। अभी भी हम शुरुआती चरण में हैं लेकिन देश की आबादी अभी भी अति संवेदनशील है। इससे पता चलता है कि इस आबादी को वायरस जकड़ सकता है। इसलिए बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, पहले से बीमार इत्यादि को बचाकर रखना है।
विज्ञापन


आगे महीनों तक यह लड़ाई चलेगी जैसा कि हमें अभी तक देखने को मिला है। इस अध्ययन में हम सभी के लिए संदेश है कि हम अब तक बचे हुए हैं लेकिन आगे यह वायरस आ सकता है, हम अतिसंवेदनशील हैं। इसलिए सामाजिक दूरी, मास्क और बार बार हाथ धोने की आदत पर काम करना होगा। इसी के साथ ही सरकारों की जिम्मेदारी भी तय हो चुकी है कि समय पर जांच, कंटेनमेंट पर काम और समय पर उपचार दिलाने पर जोर देना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें