राजीव कुमार से जब राहुल गांधी के किसानों की कर्जमाफी से जुड़े ट्वीट के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर क्या कह सकता हूं? यह तो कुछ वैसा ही है जैसे मानो या न मानो मैं ही चैंपियन। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने असम और गुजरात की सरकार को किसानों की कर्जमाफी पर जगा दिया है, लेकिन अभी प्रधानमंत्री सोए हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसमें आगे लिखा कि वह प्रधानमंत्री को भी जगाएंगे।
तो क्या प्रधानमंत्री किसानों का दर्द बढ़ा रहे हैं?
राजीव कुमार का एक जवाब चौंकाने वाला है। उन्होंने किसानों के प्रति मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबसे अधिक काम किया। इसी के साथ किसानों की कर्जमाफी को किसानों की समस्या का स्थायी समाधान बताने की बजाय इसे उनका दर्द कम करने की दवाई भर बताया।
लेकिन इसी के साथ कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज बढ़ाया है। मोदी सरकार ने किसानों को खेती-खलिहानी के लिए दिए जाने वाले कर्ज की तादाद बढ़ाई है। इसे 10.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया है।