फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग ने यूएन के मंच पर पेश की सतत विकास के लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट

Tue, 14 Jul 2020 05:11 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नीति आयोग ने सोमवार को सतत विकास 2020 के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम में भारत की दूसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (वीएनआर) पेश की। यह फोरम एक अंतरराष्ट्रीय मंच हैं जो 17वें सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करता है।
विज्ञापन

 
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, अध्यक्ष डॉ वीके पॉल और एसडीजी सलाहकार संयुक्ता समद्दर द्वारा ‘डीकेड ऑफ एक्शन: टेकिंग एसडीजी फ्रॉम ग्लोबल टू लोकल’ शीर्षक से जारी समीक्षा रिपोर्ट को आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने यूएन के मंच के समक्ष पेश किया। 

10 से 16 जुलाई तक वर्चुअल प्लेटफार्म पर हो रहे इस फोरम में 47 सदस्य देश अपनी अपनी समीक्षा रिपोर्ट पेश करेंगे। यह रिपोर्ट 2030 के एजेंडे को लागू करने और प्रगति की समीक्षा को लेकर बेहद महत्वपूर्ण होती है। नीति आयोग ने 2017 में सबसे पहले वीएनआर पेश की थी। भारत के अलावा बांग्लादेश, जॉर्जिया, केन्या, मोरोक्को, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा ने दूसरी बार वीएनआर पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें