फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में किसी काम के नहीं रहेंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड: नीति आयोग

Sun, 12 Nov 2017 05:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत
विज्ञापन
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि डेबिट, क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड  अगले तीन-चार साल में किसी काम के नहीं रहेंगे क्योंकि लोग अपने मोबाइल फोन से ही वित्तीय लेन-देन करेंगे। 
विज्ञापन


अमिताभ ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां 72 फीसदी आबादी 32 साल से कम उम्र की है। इसलिए भारत अमेरिका और यूरोप की तुलना में आगे रहेगा क्योंकि वहां की आबादी 2040 तक बूढ़ी होने लगेगी। अमिताभ एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के कैंपस में सम्मान के तौर पर डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण करने पहुंचे थे।  

पढ़ें- नीति आयोग की दो टूक, निजी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए आरक्षण

कांत ने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां एक अरब बायोमेट्रिक, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हैं। इसलिए भविष्य में आमूल-चूल बदलाव करने वाला एकमात्र देश भारत होगा। और यहां ज्यादातर लेन-देन मोबाइल पर होगा और यह चलन तेजी से बढ़ भी रहा है। 
विज्ञापन


वहीं अभी देश की अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है, लेकिन हमारी चुनौती इसे 9-10 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि भारत इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसा इतिहास में पहले नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें