फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा रोड चाकू कांड: मंत्री नितेश राणे बोले- नयानगर के लोग जिहादी की तरह, यहां 'ऑपरेशन सिंदूर' जरूरी

Tue, 28 Apr 2026 09:51 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, मुंबई

सार

मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में हुए एक संदिग्ध लोन वुल्फ हमले के बाद मंत्री नितेश राणे ने नया नगर में ऑपरेशन सिंदूर चलाने की बता कही है। जानें क्या है पूरा मामला..
 
विज्ञापन
नितेश राणे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से सटे मीरा रोड के नयानगर में जुबेर अंसारी ने चाकू से सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो पर हमला कर दिया था। जुबेर द्वारा हिंदू होने पर और कलमा न पढ़ पाने की वजह से हमला किया गया था। इसको लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरम हो गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने हमले की निंदा की और कहा कि सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ तत्व इलाके में सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

'नया नगर में भी ऑपरेशन सिंदूर चलाने का समय आ गया'
मंत्री नितेश राणे ने कहा, "मैं हमेशा से कहता आया हूं कि मीरा रोड के नया नगर के लोग जिहादियों की तरह हैं, जो इसे एक छोटा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। इसीलिए वहां लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। पहलगाम हमले के समय हमने जो देखा, उसमें लोग कलमा पढ़ते थे और सिंदूर लगाते थे। जैसे ही पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाना जरूरी हुआ, वैसे ही नया नगर में भी ऑपरेशन सिंदूर चलाने का समय आ गया है। नया नगर में जिहादी मानसिकता वाले लोगों को खत्म करना जरूरी है।"
विज्ञापन


मुंबई फूड पॉइजनिंग केस: मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा जांच को भेजा गया, खाने के सैंपल की भी होगी जांच

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नितेश राणे के विरोधियों की आलोचना की और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के अधिकार का समर्थन किया। राणे ने कहा, "मुझे लगता है कि वे भूल गए हैं कि हमारा देश एक हिंदू राष्ट्र है। इसीलिए उनमें से हर एक में एक राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहा जाता है। हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गठन को 100 साल हो गए हैं। आज राष्ट्रवाद का असली उदाहरण आरएसएस है।"
विज्ञापन


जांच एटीएस को सौंपी
मीरा रोड के नया नगर में जुबेर अंसारी द्वारा हमला किए गए मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई है। एटीएस ने जुबेर के घर की तलाशी ली है, जहां पर आईएसआईएस, इस्लामिक, और लोन वुल्फ जैसे विषयों से जुड़े साहित्य भी पाए गए हैं। जुबेर के माता-पिता अभी भी अमेरिका में हैं। सरकारी महकमा आधिकारिक तौर पर जानकारी एंबेसी के जरिए देने की व्यवस्था कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें