फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के हथियारबंद कमांडो के घेरे में रहेगी नीता अंबानी

Tue, 26 Jul 2016 03:50 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जेड सुरक्षा देने के कुछ सालों बाद अब सरकार ने उनकी पत्नी नीता अंबानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। नीता अंबानी की सुरक्षा अब सीआरपीएफ के हथियारबंद कमांडो करेंगे।
विज्ञापन


अफसरों ने सोमवार को बताया कि नीता अंबानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बताए गए खतरे के बाद नीता की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला गृह मंत्रालय ने किया है। नीता अंबानी को इस सुरक्षा मुफ्त नहीं दी गई है। पति मुकेश अंबानी की तरह उन्हें भी इसका भुगतान करना होगा। मुकेश अंबानी को 2013 में जेड सुरक्षा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें