फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हैकर्स ने बनाया NIT वेबसाइट को निशाना, लिखा- कश्मीर को आजाद करो!

Tue, 06 Jun 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
श्रीनगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एनआईटी) की अधिकारिक वेबसाइट सोमवार को हैक कर ली गई। साइट को हैक करने के बाद कश्मीर को आजाद करने की मांग की गई।
विज्ञापन


कहा जा रहा है भारत-पाक मैच में भारत की शानदार जीत के बाद पाक हैकर्स ने इस घटना को अंजाम दिया। 

हैकर्स ने वेबसाइट को हैक करके उस पर लिखा कि क्या आपको पता है कि आपको क्यों हैक किया गया? कश्मीर को आजाद करो। आजादी ही हमारा लक्ष्य है। 

इसके बाद संदेश में इंडियन पैनल कोड एक्ट नंबर 45 का हवाला देकर हैकर्स ने लिखा कि इस एक्ट में कहा गया है कि भारत जम्मू कश्मीर राज्य को छोड़ रही है। 


बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की वेबसाइट भी हैक कर ली गई थी जिसे 12 घंटे बाद पाक हैकरों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया।

भारतीय विभागों की साइट हैक करने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले मई में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट  के पाक द्वारा कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर स्टे लगाने के बाद भारतीय फुटबॉल की नियमावक संस्था ऑल इंडिया फुटबॉल फेडेरशन (AIFF) की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। हैक करने के बाद वेबसाइट पर भारत और कुलभूषण जाधव के खिलाफ संदेश दिखाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय रेलवे की साइट भी हैक की गई थी। लगातार बढ़ रही हैकिंग और साइबर क्राइम की घटनाएं भारत के लिए चिंता का सबब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें