फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: BJP के एक और नेता का इस्तीफा, कहा- एंटी ईसाई पार्टी है बीजेपी

Tue, 06 Jun 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
BJP leader Bachu Marak - फोटो : ht
विज्ञापन
मेघालय के एक और भाजपा नेता बाचू चामबुगॉन्ग माराक ने बीफबैन के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है। माराक ने कहा कि बीफ खाना हमारी संस्कृति और परपंरा का हिस्सा है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी एक एंटी ईसाई पार्टी है।बीजेपी मेरी संस्कृति का अपमान कर रही है। 
विज्ञापन
Another Meghalaya BJP leader, Bachu Marak, resigns over #beefban, says beef eating "part of our culture, tradition." — Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2017 मारक ने कहा कि मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया क्योंकि वे मेरी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी एक एंटी ईसाई पार्टी है।
I resigned from BJP as they are dishonouring my culture. This is an anti-Christian party: Bachu Marak #Meghalaya pic.twitter.com/hOlQxFYRbL— ANI (@ANI_news) June 6, 2017
विज्ञापन



बता दें कि इससे पहले बाचू चामबुगॉन्ग माराक ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीफ पार्टी के आयोजन की घोषणा की थी। खबर के मुताबिक बीजेपी नेता माराक के बीफ पार्टी के आयोजन के एलान का उन पर असर पड़ा है।

बाचू ने अपना इस्तीफा पश्चिम गारो हिल्स जिले के अध्यक्ष बर्नार्ड मार्क के बीफ मुद्दे पर पार्टी से निकाल दिए जाने के बाद दिया है। बता दें कि बाचू ने अपने फेसबुक पेज पर मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीफ पार्टी का प्रस्ताव किया था। इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व की ओर से उनकी आलोचना हुई। जिसके बाद उन्होंने विरोध में उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य की पार्टी अध्यक्ष शिबुन् लिंगदोह को सौंपा है।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मैं गारो की भावनाओं पर समझौता नहीं कर सकता, गारो मेरे लिए एक जिम्मेदारी के रूप में है। मैं मेरे समुदाय के हितों की रक्षा करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि  बीफ खाना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। भाजपा की गैर-धर्मनिरपेक्ष विचारधारा पर हमला करना स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें