भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को फिलीपींस दौरे पर निकलेंगी। इसके साथ ही रक्षामंत्री दक्षिण पूर्व एशियाई रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगीं। इस दौरान दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती गतिशीलता सहित क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे पर समीक्षा किए जाने की भी संभावना है।
रक्षामंत्री सीतारमण की यह पहली विदेश यात्रा होगी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सीतारमण के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना है।
पढें: चीन और पाक तक आसानी से पहुंचेगी भारतीय सेना
एडीएमएम (आसियान रक्षा मंत्री बैठक) - 23 और साथ ही बैठक में 24 अक्टूबर को अफगानिस्तान और सीरिया की स्थिति पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। इसके अलावा विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।