फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गैर जमानती वारंट रद्द कराने पीएमएलए अदालत पहुंची नीरव मोदी की बहन पूर्वी

Fri, 05 Feb 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी और उनके पति ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कराने के लिए पीएमएलए अदालत का दरवाजा खटखटाया। नीरव की छोटी बहन पूर्वी बेल्जियम की नागरिक हैं जबकि उनके पति मयंक मेहता ब्रिटिश नागरिक हैं।

विज्ञापन


दोनों इस मामले में पहले आरोपी बनाए गए थे लेकिन पिछले महीने पीएमएलए कोर्ट ने सरकारी गवाह बनने की उनका आवेदन स्वीकार कर लिया था और उन्हें माफी दे दी थी। पीएमएलए जज वीसी बर्डे ने उनकी याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को अपना जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 11 फरवरी के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें