फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका, 11 जून को होगी सुनवाई 

Sat, 01 Jun 2019 04:10 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने शुक्रवार को जमानत के लिए यूके हाईकोर्ट में याचिका दायर की। प्रत्यर्पण मामले में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाली यूके की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने बताया कि नीरव की जमानत याचिका पर लंदन के रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में 11 जून को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


एक दिन पहले बृहस्पतिवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नीरव की जमानत पर कोई चर्चा नहीं हुई थी और कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 27 जून तक बढ़ा दी थी। अब हाईकोर्ट से नीरव की जमानत पर फैसले का असर 27 जून को होने वाली सुनवाई पर पड़ेगा। इससे पहले, वेस्टमिंस्टर कोर्ट तीन बार नीरव की जमानत अर्जी खारिज कर चुका है, जिसके बाद उसके पास हाईकोर्ट में अपील करने का अधिकार था। 

नीरव की लीगल टीम ने बताया कि हिरासत में उनके मुवक्किल का अनुभव बेहद डरावना है। वह अदालत द्वारा तय की गई किसी भी जमानत शर्तों का पालन करने को तैयार है क्योंकि वैंडस्वर्थ जेल में बंद होने के कारण मामले की प्रभावी तैयारियां लगभग असंभव बन गई है। पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी नीरव को 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन के मेट्रो बैंक की ब्रांच के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां वह अपना खाता खुलवाने गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें